Move to Jagran APP

मुंबई में हुआ प्रेम विवाह, चार वर्ष बाद थाने से हुई विदाई

जागरण संवाददातारामपुर (जौनपुर) चार वर्ष पूर्व मुंबई में हुए प्रेम विवाह को शनिवार को स्था

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 11:44 PM (IST)
मुंबई में हुआ प्रेम विवाह, चार वर्ष बाद थाने से हुई विदाई
मुंबई में हुआ प्रेम विवाह, चार वर्ष बाद थाने से हुई विदाई

जागरण संवाददाता,रामपुर (जौनपुर): चार वर्ष पूर्व मुंबई में हुए प्रेम विवाह को शनिवार को स्थानीय थाने में पंचायत में विदाई के बाद सामाजिक स्वीकृति मिल गई। पंचायत के दौरान शुरुआती ना-नुकूर के बाद वर पक्ष के लोग मान गए और हंसी-खुशी से विदाई की रस्म अदायगी हुई।

loksabha election banner

क्षेत्र के गंधौना (मनापुर) निवासी रोशन तिवारी चार वर्ष पूर्व मुंबई के वडाला में एक वर्ग विशेष की लड़की के संपर्क में आ गए जो जल्द ही प्यार में बदल गया। इसके बाद उन्होंने रजामंदी से शादी कर ली। लड़की ने अपना धर्म परिवर्तन कर खुद का नाम रोशनी तिवारी रख लिया। दोनों वहीं एक साथ रहने लगे। लगभग डेढ़ वर्ष पहले उन्हें बेटा पैदा हुआ। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में रोशन अपने पैतृक गांव गंधौना चला आया। उसके आने के तीन महीने बीत जाने के पश्चात रोशनी भी उसे खोजते-खोजते गंधौना पहुंच गई। रोशन व उसके परिवारवालों ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई। इसके बावजूद वर पक्ष वाले उसे अपनाने को कौन कहे विवाह का सुबूत मांगने लगे। थक हारकर रोशनी ने रामपुर थाने में तहरीर देकर रोशन द्वारा शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया। इसे संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने थाने में बुलाकर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते करा दिया। इसी के साथ परिवार वर पक्ष के लोग हंसी-खुशी के साथ विदाई कराकर रोशनी को घर ले गए। सुलह समझौते के समय सीओ मड़ियाहूं, प्रधान श्यामधर मिश्र, विनोद कुमार जायसवाल, प्रेम बहादुर, शिवशंकर गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.