लेटलतीफी से जलालत भरी यात्रा को मजबूर हैं राहगीर
सिटी स्टेशन रेलवे क्रा¨सग पर ओवरब्रिज का निर्माण लेटलतीफी से होने के कारण राहगीर जलालत भरी यात्रा करने को मजबूर हैं। धीमी गति से सिटी स्टेशन रेलवे क्रा¨सग पर पुल का निर्माण कार्य हो रहा है।
जागरण संवाददाता जौनपुर : सिटी स्टेशन रेलवे क्रा¨सग पर ओवरब्रिज का निर्माण लेटलतीफी से होने के कारण राहगीर जलालत भरी यात्रा करने को मजबूर हैं। धीमी गति से सिटी स्टेशन रेलवे क्रा¨सग पर पुल का निर्माण कार्य हो रहा है। वहीं अस्पतालों व घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, इससे दुकानों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान तक नहीं जा रहा है।
अगस्त 2014 में शुरू हुए इस कार्य को जून 2019 में पूरा होना है। यह परियोजना 49 करोड़ 82 लाख 95 हजार रुपये की है। समय से कार्य पूरा न होने के कारण लोगों को काफी मुश्किलें हो रही है। यहां की क्रा¨सग पर वाहनों का आवागमन बंद होने से वन विहार रेलवे क्रा¨सग पर लोड बढ़ गया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से वन विहार से रसैना होते हुए पकड़ी बाजार तक बाईपास बनाया गया है। आलम यह है कि चांदपुर से पकड़ी सिकरारा तक जाम लगा रहता है। ओवरब्रिज निर्माण के नीचे जो रास्ता है, वह जलभराव के कारण एकदम खराब हो चुका है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से अस्पतालों व घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे यहां रोजाना मंदिर व स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को इससे मुसीबत हो रही है। लोग गड्ढे में गिरकर घायल भी हो रहे है। सड़क पर ही छड़ व पत्थर रखा गया है इससे मार्ग और भी सकरा हो गया है। पूर्व डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए रास्ता बेहतर बनवा रहे थे, तब तक उनका स्थानांतरण हो गया।
व्यापारी विनय ¨सह, सतीश ¨सह, विजय यादव, भगेलू राम, गुड्डू, प्रभात मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, रामअवतार यादव ने कहा कि आवागमन बेहतर न होने से व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। जिला प्रशासन को बेहतर मार्ग बनाना चाहिए। क्या बोले जिम्मेदार:- इस बाबत सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के बाद संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। नीचे की सड़कों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।