Move to Jagran APP

युद्ध की तरह करें लोस चुनाव की तैयारी

जासं, जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रदेश प्रभारी

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 10:37 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 10:37 PM (IST)
युद्ध की तरह करें लोस चुनाव की तैयारी
युद्ध की तरह करें लोस चुनाव की तैयारी

जासं, जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रदेश प्रभारी जेपीएस राठौर ने संगठन से जुड़े लोगों को नसीहत दी कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी युद्ध की तरह करें। जैसे पहले ही कर ली गई तैयारियों से युद्ध जीतना आसान हो जाता है, उसी तरह चुनाव भी। वह मंगलवार को शहर के एक होटल में काशी क्षेत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

कहा पिछले चुनावों में भाजपा समर्थकों के नाम मतदाता सूची से मनमानी तौर पर काटे गए थे। बूथ से लेकर जिले स्तर तक के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जिन लोगों की आयु 18 साल पूरी हो रही हो उनका नाम सूची में दर्ज कराएं। 10 जून तक प्रत्येक जिले बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित कर दें। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के लिए सीमा पर तैनात जवान की तरह तैयार हो जाना चाहिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी राज में देश अविश्वास से विश्वास,कुशासन से सुशासन और अव्यवस्था से व्यवस्था की ओर जा रहा है। यही न्यू इंडिया का आधार है। मोदी सरकार जातिवाद, क्षेत्रवाद व पंथवाद से परे कश्मीर से कन्या कुमारी तक सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। देश तेजी से विकसित राष्ट्र होने की तरफ बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि 2019 के आम चुनाव में काशी क्षेत्र की सभी 14 सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालें। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कार्यकर्ताओं को जनता से सीधा संवाद कायम करने की सीख दी। काशी क्षेत्र के मंत्री रत्नाकर, जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने ऑनलाइन मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र ने आभार जताया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बैठक में राज्यमंत्री अनिल राजभर, सांसद विनोद सोनकर, सांसद हरिबंश ¨सह, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश गौतम, विधायकगण रमेश मिश्र, दीनानाथ भास्कर, रत्नाकर मिश्रा, जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। डा. अजय कुमार ¨सह, पुष्पराज ¨सह, ब्रह्मदेव तिवारी, अजीत प्रजापति, पंकज मिश्रा, डा. नृपेंद्र, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव की गंभीरता साफ दिखी

जौनपुर: लोकसभा चुनाव भले ही अगले साल होने हैं लेकिन काशी क्षेत्र की बैठक में साफ दिखा कि एक बार फिर देश में मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा पूरी संजीदगी से जुटी हुई है। बैठक का लब्बोलुआब यह रहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनता से सीधा संवाद करें। सरकार की उपलब्धियां बताएं। मतदाता सूची में उनके नाम जोड़वाएं जिनके नाम पिछले विधान सभा या नगर निकाय चुनाव के समय सूची से कट गए हों। उनके भी नाम जोड़ने पर जोर दिया गया जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी होने वाली हो। मतलब साफ है कि युवाओं को पार्टी की तरफ आकर्षित करने में कोई कसर न रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.