विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में उवर्रक की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

By Onkar Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 04:56 PM (IST)

जौनपुर में जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानों के ...और पढ़ें

जौनपुर में उर्वरक दुकानों पर कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित एक को नोटिस।

जौनपुर में उर्वरक दुकानों पर कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित एक को नोटिस।

HighLights

  1. जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

  2. दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस।

  3. किसानों को डीएपी का वितरण, शिकायत हेल्पलाइन जारी।

जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर)। रबी फसलों की बोआई के दृष्टिगत जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों किसान फर्टिलाइजर नौपेड़वा, चौहान खाद भंडार कलिंजरा बाजार, अमित कुमार अंकित कुमार तेजीबाजार, रामानंद प्रदीप कुमार बरईपार व मेसर्स गुरु कृपा खाद भंडार बरईपार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में किसान फर्टिलाइजर नौपेड़वा द्वारा उर्वरकों की बिक्री में अनियमितता पाये जाने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। मेसर्स रामानंद प्रदीप कुमार बरईपार के प्रतिष्ठान पर स्टाक बोर्ड रेट, बोर्ड स्टाक रजिस्टर बिक्री रजिस्टर अपूर्ण व प्रतिष्ठान पर फर्म का नाम अंकित न पाये जाने पर उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया गया।

इसी क्रम में गुरु कृपा खाद भण्डार बरईपार के प्रतिष्ठान पर स्टाक बोर्ड एवं रेट बोर्ड नहीं पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी द्वारा स्थानीय कृषक विजय प्रताप, रामचंद्र यादव व विनोद कुमार यादव को अपनी उपस्थिति में उर्वरक वितरण कराया गया।

कहा कि उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी जौनपुर के कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में दूरभाष संख्या 8419021250 पर दर्ज करा सकते हैं। बताया कि जनपद में कुल 39154 टन यूरिया, 13031 टन डीएपी व एनपीके 6615 टन उर्वरक वितरण हेतु उपलब्ध है और यूरिया व फाास्फेटिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।