वाद-विवाद में कुणाल, कविता पाठ में प्रकाश प्रथम
पूर्वांचल विश्वविद्यालय फार्मेसी संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में मो.असद प्रथम स्थान संजीव कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुणाल पांडेय प्रथम सृष्टि सिरोही द्वितीय स्थान पर रही। प्रकाश केसरी अजय वर्मा कविता पाठ में प्रथम नूर शर्मा द्वितीय स्थान पर रही।
जासं, मल्हनी (जौनपुर): पूर्वांचल विश्वविद्यालय फार्मेसी संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवायोजना का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में मो. असद प्रथम व संजीव कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुणाल पांडेय प्रथम, सृष्टि सिरोही द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह प्रकाश केसरी, अजय वर्मा कविता पाठ में प्रथम, नूर शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
इस दौरान बतौर अतिथि समन्यवक राकेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवायोजना की राष्ट्र निर्माण में भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने गांधी के आदर्शों पर चलने की सीख दी। डा. रामनारायण हाल में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे कोआर्डिनेटर राकेश यादव ने कहा कि हम गांधी के आदर्शों पर चलकर अपने समाज एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक स्वंयसेवक कम से कम दो पौधे गोद लेकर दो वर्षों तक उनकी देखभाल करे। डा. झांसी मिश्रा ने खुद के लिए जीना छोड़कर समाज के लिए जीने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. विनय वर्मा, डा. कमलेश पाल, डा. अमरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा.आलोक दास, डा.राजीव कुमार व विजय बहादुर मौर्य रहे। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. विनय कुमार वर्मा व आभार डा. धर्मेंद्र सिंह ने व्यक्त किया।