केशव प्रसाद मौर्य जौनपुर में बोले - 'यूपी में भाजपा आएगी, सपा सैफई जाएगी'
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जौनपुर में कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और सपा सैफई जाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए की नई परिभाषा पर भी कटाक्ष किया, उन्हें मतिभ्रम का शिकार बताया।

जौनपुर में केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: यूपी में भाजपा सरकार, सपा सैफई जाएगी।
HighLights
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जौनपुर में बयान दिया।
कहा, यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।
अखिलेश यादव के पीडीए पर भी साधा निशाना।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में एक बार फिर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी व सपा सैफई जाएगी। उन्होंने यह बातें सुइथाकला गांव में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचने पर बुधवार को यह बातें कहीं।
अखिलेश यादव की ओर से पीडीए को नए रूप से परिभाषित करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले वह अपनी पार्टी के बीस-पच्चीस गुंडों को बैठाकर पीडीए की सर्वमान्य परिभाषा तय कर लें। वह यहीं नहीं रूके।
उन्होंने आगे कहा कि सत्ता से हटने के बाद अखिलेश मतिभ्रम के शिकार हैं। उन्हें परिभाषा गढ़ने के अलावा और कोई काम नहीं है। केशव प्रसाद मौर्य पुलिस लाइन में पार्टी पदाधिकारियों से बैठक के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे।