कबीरा सारारारा..धुन पर मनाया होली मिलन
जागरण संवाददाता, जौनपुर: जिले भर में गुरुवार की शाम होली मिलने समारोह का आयोजन किया गया
जागरण संवाददाता, जौनपुर: जिले भर में गुरुवार की शाम होली मिलने समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने रंग-अबीर लगा कर एक-दूसरे को मुंह मीठा कराया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर पालिका परिषद प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एसपी केके चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कविता पाठ कर समां बांध दिया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। शायर रामिश दिलावरपुरी ने पड़ोसी मुल्क को अपने शायराना अंदाज में ललकारा। वहीं मनोज सोनी ने कबीरा सारारारा.. के माध्यम से सबको होलियाना अंदाज में गुदगुदाया। लखनऊ से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण के रूप में फूलों की होली खेल कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि यह शहर कौमी एकता के नाम से जाना जाता है। व्यापार मंडल उसी परंपरा का निर्वहन कर रहा है। एक ऐसा भी शहर बसाना चाहिए जिसमें मुस्लिम होली और ¨हदू ईद मनाएं। नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू व जिला महामंत्री अशोक साहू ने कहा कि हमें होली मिलन के माध्यम से एकता व अखंडता का संदेश देना चाहिए। संयोजक पवन जायसवाल व नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल ने आभार प्रकट किया। विनीत सेठ, अखिलेश चंद्र जायसवाल, प्रमोद वाचस्पति, अनूप मोदनवाल, शायर रामिश दिलावरपुरी, फ्रेंडस् डांस क्लास के सलमान आदि को सम्मानित किया गया। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया।
सुजानगंज के उमर वैश्य क्षेत्रीय समिति की ओर से गुरुवार को एक होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, बरईपार, महराजगंज, बदलापुर, मड़ियाहूं, जौनपुर आए सजातीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया। रश्मी उमर, डा. किरन गुप्ता, शिवम उमर को सम्मानित किया गया। श्यामधर एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। विनोद कुमार उमर वैश्य, डा.दिनेश, संदीप सुरेशचंद्र उमर वैश्य आदि उपस्थित रहे।