जौनपुर में स्मार्ट क्लास से हो रही पढ़ाई, लैब और पुस्तकालय की सुविधा से निखर रही छात्रों की प्रतिभा
जौनपुर के बरसठी ब्लॉक स्थित सरसरा जूनियर हाईस्कूल में नई शिक्षा नीति के तहत स्मार्ट क्लास और आधुनिक तकनीक से ...और पढ़ें

लैब व पुस्तकालय की सुविधा से निखर रही छात्रों की प्रतिभा। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
सरसरा जूनियर हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास से आधुनिक शिक्षा दी जा रही है।
नई शिक्षा नीति के तहत तकनीक आधारित शिक्षण पर विशेष जोर।
विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला और समृद्ध पुस्तकालय की सुविधा।
जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर)। नई शिक्षा नीति के तहत बरसठी ब्लॉक के सरसरा जूनियर हाईस्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास के जरिए शिक्षक डिजिटल माध्यम से पाठ पढ़ा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राएं रुचि लेकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विद्यालय में कुल 152 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। पढ़ाई के लिए 13 कक्ष उपलब्ध हैं तथा बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है।
विद्यालय में छह शिक्षक कार्यरत हैं। अंग्रेजी विषय का अलग शिक्षक नहीं होने के बावजूद अन्य शिक्षक बच्चों को अंग्रेजी की पढ़ाई करा रहे हैं, जिससे शिक्षण कार्य नियमित रूप से संचालित हो रहा है। विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला और समृद्ध पुस्तकालय की भी व्यवस्था है, जहां विद्यार्थी प्रयोगात्मक एवं अतिरिक्त अध्ययन का लाभ उठा रहे हैं।
प्रधानाध्यापक आनंद वर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्मार्ट क्लास, तकनीक आधारित शिक्षण और गतिविधि आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे बच्चों की सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में निरंतर वृद्धि हो रही है।
