विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण की कोशिश भी की थी

Published: Wed, 04 Mar 2026 10:28 AM (GMT+05:30)

जौनपुर पुलिस ने एक मुस्लिम युवक अशफाक को गिरफ्तार किया है। उस पर एक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने और मतांतरण का प्रयास करने का आरोप है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस ने युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने व मतांतरण कराने का प्रयास करने के आरोपित मुस्लिम युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

लगभग 12 वर्ष पूर्व जब युवती की उम्र 10 वर्ष की थी, तभी आरोपित ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। युवती को ब्लैकमेल करता रहा। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीया युवती को अशफाक नामक युवक ने अपने जाल में फंसाकर मतांतरण के लिए प्रेरित करता रहा।

इसके बाद युवती का यौन शोषण भी किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित अशफाक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व मतांतरण के लिए प्रेरित करने की धाराओं में केस दर्ज किया।

मुखबिर से मिले सुराग पर मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपित अशफाक को हौज टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।