मशरूम उत्पादन से बदली जौनपुर में महिलाओं की तकदीर, कम जगह और कम लागत में कर रहीं मोटी कमाई
जौनपुर के बक्शा में 'सिराजे-ए-हिन्द मशरूम फार्म' का उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण किया।

बक्शा में मशरूम फार्म का निरीक्षण करते उप कृषि निदेशक डा. अश्वनी सिंह व जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह
HighLights
जौनपुर में महिलाओं को मशरूम उत्पादन से जोड़ा जा रहा।
अधिकारियों ने 'सिराजे-ए-हिन्द मशरूम फार्म' का निरीक्षण किया।
चक्रवात प्रभावित फसलों का भी स्थलीय जायजा लिया गया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विकास खंड बक्शा के ग्राम सभा नरी स्थित 'सिराजे-ए-हिन्द मशरूम फार्म' का उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह और जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने निरीक्षण किया।
इस दौरान साधना खरवार द्वारा संचालित 'जन कल्याण आजीविका स्वयं सहायता समूह' की मशरूम उत्पादन इकाई का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने उत्पादन प्रक्रिया और संसाधनों की जानकारी ली। उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह ने कहा कि मशरूम उत्पादन कम स्थान में आय बढ़ाने का बेहतरीन जरिया है।
जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। मशरूम फार्म के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने चक्रवात से प्रभावित फसलों का किसानों के खेतों में पहुंचकर स्थलीय जायजा लिया।
उन्होंने नुकसान का आकलन करते हुए फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को नियमानुसार समयबद्ध सर्वेक्षण कर पात्र किसानों को बीमा का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालिका साधना खरवार और सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अनुराग सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।