Move to Jagran APP

Jaunpur Weather Update : जौनपुर में फुहार बनकर टपक रहा कुहासा, नहीं हो सका सूर्य का दर्शन

जौनपुर में कोहरे का कहर जारी है। शनिवार की सुबह नौ बजे तक सूरज की किरणें धरती पर नहीं पहुंच सकी थीं। वहीं रात से ही कुहासा फुहार बनकर टपक रहा है। मौसम की मार से जीवन की रफ्तार धीमी होने के साथ की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।

By Abhishek sharmaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:57 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 09:57 AM (IST)
Jaunpur Weather Update : जौनपुर में फुहार बनकर टपक रहा कुहासा, नहीं हो सका सूर्य का दर्शन
शनिवार की सुबह नौ बजे तक सूरज की किरणें धरती पर नहीं पहुंच सकी थीं।

जौनपुर, जेएनएन। कोहरे का कहर जारी है। शनिवार की सुबह नौ बजे तक सूरज की किरणें धरती पर नहीं पहुंच सकी थीं। वहीं रात से ही कुहासा फुहार बनकर टपक रहा है। मौसम की मार से जीवन की रफ्तार धीमी होने के साथ की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जा रहे हैं। घना कोहरा आसमान को ढंक ले रहा है। हवा की गति कम हो गई और तापमान में भी गिरावट आई है।

loksabha election banner

सुबह कोहरे के चलते जहां वाहन चलाने में परेशानी हुई वहीं सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा है। जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।  अधिकतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह 8 बजे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 6 किमी / घंटा  की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 92 फीसद रही।

इसके साथ ही 10:00 बजे तक 12डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे 18 डिग्री और 4 बजे तक 21 डिग्री सेल्सियस पर तापमान पहुंचेगा। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे पुनः 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा पुनः गिरने लगेगा। उन्होंने बताया कि यह मौसम रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि पूर्व में कई दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.