जौनपुर में शिक्षक की पिटाई से फटा छात्र के कान का पर्दा, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के बक्शा क्षेत्र में एक शिक्षक पर कक्षा आठ के छात्र हर्ष यादव उर्फ लकी की पिटाई करने का ...और पढ़ें
-1788987706641_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के काजी नेवादा स्थित एमआरडी विद्यालय में शिक्षक पर कक्षा आठ के 13 वर्षीय छात्र हर्ष यादव उर्फ लकी की पिटाई करने का आरोप लगा है। पिटाई से उसके कान का पर्दा फट गया। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गोरियापुर निवासी हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को किसी बात को लेकर शिक्षक आनंद यादव ने उनके बेटे के कान पर 25-30 थप्पड़ मारे। घर पहुंचने पर हालत बिगड़ी तो स्वजन उसे चिकित्सक के पास ले गए।
जांच में कान का पर्दा फटने की जानकारी हुई। छात्र का नौपेड़वा सीएचसी में मेडिकल कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शिक्षक आनंद यादव ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि छात्र की पिटाई उन्होंने नहीं की और उन्हें फंसाया जा रहा है।
