विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में समूह के प्रोडक्ट को बाजार देने के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल पर बनेगा शोरूम, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:02 PM (IST)

जौनपुर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को बाजार और पहचान दिलाने के लिए जिला स्तरीय शोरूम ...और पढ़ें

समूह के उत्पादों को बाजार देने के लिए जनपद स्तर पर बनेगा शोरूम।

समूह के उत्पादों को बाजार देने के लिए जनपद स्तर पर बनेगा शोरूम।

HighLights

  1. स्वयं सहायता समूह उत्पादों को मिलेगा नया बाजार।

  2. ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से होंगी सशक्त और आत्मनिर्भर।

  3. सरकारी परिसर में जल्द स्थापित होगा जिला स्तरीय शोरूम।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने व उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए जनपद स्तर पर शोरूम बनाया जाएगा। इसके माध्यम से समूहों की ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पादों को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करने के साथ ही बिक्री की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जहां आर्थिक रूप से मजबूत होंगी वहीं उत्पादों को बेहतर मंच भी मिलेगा।

जिले में 22 हजार स्वयं सहायता समूहों से दो लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इनमे अधिकांश महिलाएं स्थानीय संसाधनों और अपनी पारंपरिक कला का उपयोग कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करती हैं। इनमें घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ ही हस्तशिल्प, सजावटी सामान, खाद्य पदार्थ और अन्य स्थानीय उत्पाद शामिल हैं।

महिलाएं अचार से लेकर पापड़, नमकीन से लेकर अचार तक बना रही हैं। हालांकि, उत्पाद तैयार करने के बाद उन्हें उचित बाजार उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती रहती है। कई बार बाजार तक पहुंच नहीं होने के कारण बेहतर उत्पाद भी सीमित दायरे में ही बिक पाते हैं।

ऐसे में जनपद स्तर पर शोरूम स्थापित होने से समूहों के उत्पादों को व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यहां आने वाले लोग उत्पादों को देखकर अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे।

साथ ही एक स्थान पर विभिन्न समूहों के उत्पाद उपलब्ध होने से उनकी पहचान बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे उत्पादों की गुणवत्ता व पैकेजिंग को बेहतर बनाने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को केवल उत्पादन तक सीमित रखने के बजाय उन्हें बाजार से जोड़ना है।

समूह की कई महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने समूहों की ओर से तैयार उत्पादों को बेहतर मंच देने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सरकारी परिसर में शोरूम बनाए जाने की तैयारी है। जल्द ही इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। -जितेंद्र प्रताप सिंह, उपायुक्त, एनआरएलएम।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में दशहरा पर 60 फुट के रावण होगा दहन, Facebook और YouTube पर सीधा प्रसारण