जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात 25 वर्षीय सिपाही अभिषेक सिंह ने रविवार शाम अपने आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
सुरेरी थाने में तैनात सिपाही अभिषेक सिंह ने की आत्महत्या।
रविवार शाम अपने आवास में फंदा लगाकर दी जान।
आत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। सुरेरी थाने पर तैनात सिपाही 25 वर्षीय अभिषेक सिंह ने रविवार शाम अपने आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण साफ नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। गोरखपुर निवासी वर्ष 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह गत अप्रैल में सुरेरी थाने पर तैनात हुए थे।
वह थाना परिसर स्थित आवास में रहते थे। शाम लगभग सात बजे साथी पुलिस कर्मियों ने कमरे में पंखे में गमछे से फंदे के सहारे उनका शव लटका देखा। सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया मृत सिपाही के स्वजन को सूचना देने के साथ ही शव जिला अस्पताल भेजकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
