विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जौनपुर की इस रामलीला में एसडीएम और बैंक मैनेजर भी न‍िभाते हैं कि‍रदार

Published: Sun, 21 Sep 2025 01:03 PM (GMT+05:30)

जौनपुर के सरायहरखू की रामलीला अपनी अनूठी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है जहां कायस्थ बिरादरी इसका मंचन और प्रबंधन करती ...और पढ़ें

रामलीला मंचन के लिए देश के कोने-कोने से आते है लोग।
रामलीला मंचन के लिए देश के कोने-कोने से आते है लोग।

HighLights

  1. कायस्थ बिरादरी के हाथों में रामलीला की कमान |
  2. 94 वर्षों से चली आ रही अनूठी परंपरा |
  3. 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा मंचन |

जागरण संवाददाता, नौपेड़वा(जौनपुर)। जनपद में प्रसिद्ध सरायहरखू की रामलीला का मंचन और उसकी पूरी जिम्मेदारी कायस्थ बिरादरी ही संभालती है। रामलीला में भाग लेने के लिए सभी लोग देश के कोने-कोने से आना शुरू हो चुके है। यहां की रामलीला समिति द्वारा लिखित पुस्तक के आधार पर मंचन होता है। आगामी 28 सितम्बर से शुरू हो रही रामलीला तीन अक्टूबर तक चलेगी। मंचन की समस्त तैयारी पूरी हो चुकी है।

बक्शा विकास खण्ड के सरायहरखू गांव में वर्ष 1932 में बाजार पहुँचे स्व. जयन्ती प्रसाद सिन्हा, स्व. प्रकाश सिन्हा और स्व. राजा बाबू सिन्हा ने जेब से चन्दा एकत्रित कर कुछ चमकीला मुकुट सहित अन्य मंचन सामान की खरीददारी कर घर आये और रामलीला की तैयारी शुरू कर दी। रामलीला मंचन करने के दौरान अगले वर्ष मेला भी लगवा दिया। बस इसी के साथ रामलीला का सफल मंचन शुरू हो गया।

अगले वर्ष 1933 में भगवान रामचन्द्र की पांच दिनों तक झांकी प्रस्तुत की गयी। खास बात यह रही कि शुरू से आज तक 94 वें वार्षिक समारोह तक कायस्थ बिरादरी के लोग ही मंचन करते रहे। मंचन के दौरान शराब, नशा सेवन पूर्णतः वर्जित रहने के साथ अश्लील गाना नृत्य पूरी तरह प्रतिबंधित है। स्थिति यह है कि आज जिले की सर्वोत्तम रामलीला समितियों में एक मानी जाने लगी है।

रजत जयन्ती, स्वर्ण जयन्ती, हीरक जयन्ती और मुक्तक जयन्ती मना चुकी यह समिति अब भी उत्तरोत्तर प्रगति पर है। इस वर्ष समिति के अध्यक्ष श्यामजी सिन्हा अंजनी, उपाध्यक्ष अनुज कुमार श्रीवास्तव, मंत्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, निर्देशक ईश्वरचंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, रंगमंच नितेश श्रीवास्तव के अलावा संरक्षक मण्डल सहित कार्यकारिणी का चयन हो चुका है।

मंत्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते वर्ष रामलीला मंचन तोड़कर उसे और खूबसूरत मंचन का स्वरुप दिया गया। सम्पूर्ण तैयारी साफ सफाई का कार्य तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है। अध्यक्ष श्याम जी सिन्हा एवं वरिष्ठ सदस्य कृष्ण कुमार सिन्हा ने बताया कि मंचन के दौरान अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव प्रभु राम का पंजाब नेशनल बैंक के सहायक महाप्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव हनुमान व विश्वामित्र का नालन्दा में एसडीएम पद पर तैनात अभिषेक श्रीवास्तव दरबारी का सेवानिवृत्त अभियोजन अधिकारी सतीशचंद्र श्रीवास्तव पूर्व में केवट अब धर्म का मंचन करतें है। मंचन करने वालों में तमाम अन्य उच्च पदस्थ लोग भी रहते है।

सरायहरखू रामलीला मंचन

28 सितम्बर रविवार नारद मोह, रामजन्म, सीता उत्पत्ति, ताड़का वध

29 सितम्बर सोमवार अहिल्या तारन, धनुष यज्ञ,

30 सितम्बर मंगलवार राम वनगमन, दशरथ मरण, भरत मनावन

01 अक्टूबर बुधवार सीताहरण लंका दहन

02 अक्टूबर गुरुवार लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकर्ण वध, मेघनाथ वध

03 विजय दशमी एवं विराट मेला, रात्रि में नगर कीर्तन, भरत मिलाप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।