विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में जमीन की पैमाइश से नाराज होकर टावर पर चढ़े युवक की गिरकर मौत, गुस्साई भीड़ ने नायब तहसीलदार को पीटा

Published: Thu, 21 May 2026 09:43 PM (IST)

जौनपुर के उतरीजपुर गांव में भूमि पैमाइश से असंतुष्ट 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सात घंटे ...और पढ़ें

बक्शा क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में मोबाइल टावर पर श्रीप्रकाश यादव के चढ़ने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम व पुलिस

बक्शा क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में मोबाइल टावर पर श्रीप्रकाश यादव के चढ़ने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम व पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि पैमाइश से असंतुष्ट एक पक्ष का 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव करीब 40 फीट ऊपर मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गया। पुलिस-प्रशासन के बचाव के हरसंभव प्रयास के दौरान लगभग सात घंटे टावर से गिर जाने से उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सरोज की पिटाई कर दी।

गांव निवासी राजाराम यादव का पड़ोसी महाबीर यादव, अर्जुन यादव आदि से भूमि विवाद चला आ रहा है। राजाराम यादव के प्रार्थना पत्र पर वर्ष 2016 में भूमि की पैमाइश शुरू हुई। वर्ष 2019 में पत्थरगड्डी करा दी गई, लेकिन इससे राजाराम यादव संतुष्ट नहीं थे।

76090069

उधर, विपक्षी महावीर ने जिला पंचायत निधि से अपने घर तक आने-जाने के लिए सड़क स्वीकृत करा लिया जो निर्माणाधीन है। मार्ग निर्माण रोकवाने के लिए राजाराम यादव अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे थे। राजाराम के अनुसार एसडीएम ने कहा था कि अब आप कमीशन वाराणसी जाइए।

गुरुवार की सुबह सात बजे राजाराम का बड़ा पुत्र 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव नाप से असंतुष्ट होकर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम पर आरोप लगाते हुए गांव के मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गया। खबर लगते ही उच्चाधिकारियों को सूचना देकर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मय फोर्स पहुंच गए।

76091103

प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसडीएम सदर संतबीर, सीओ सदर देवेश सिंह, तहसीलदार सदर आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सरोज राजस्व कर्मियों की टीम व फायर ब्रिगेड दस्ते के साथ पहुंचकर समझाने का प्रयास करने लगे। बार-बार आग्रह किए जाने के बाद भी श्रीप्रकाश टावर से नहीं उतर रहा था।

एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने तत्काल फिर से नापजोख शुरू कराई। अधिकारीगण टावर के पास पहुंचकर श्रीप्रकाश को समझा-बुझाकर उतरने के लिए कह रहे थे। ग्रामीणों को आरोप है नायब तहसीलदार शैलेंद्र सरोज ने चेतावनी दी कि टावर से न उतरे तो मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज देंगे।

76091605

पड़ोसी उमेश यादव का आरोप है लगभग दो बजे हाथ छूट जाने से श्रीप्रकाश टावर से गिर जाने से मरणासन्न हो गया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस आनन-फानन श्रीप्रकाश को अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गई। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

आक्रोशित ग्रामीण नायब तहसीलदार की पिटाई करने लगे। एक लेखपाल जान बचाने के लिए उन्हें बाइक पर बैठाकर लेकर चला गया। एएसपी (ग्रामीण) आतिश सिंह ने सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, सीओ सदर देवेश सिंह, सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा व चार थानों की फोर्स के साथ गांव में पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।


मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। आगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

                                                                            सैमुअल पाल एन, जिलाधिकारी

यह भी पढ़ें- जिंदगी की जंग हार गया जौनपुर से अपहृत सात वर्षीय बालक, प्रतापगढ़ में अचेत मिला था; अपहर्ता का मिला था शव