विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैस सिलिंडर बुकिंग के बदले नियम: अब 45 दिन नहीं करना होगा इंतजार, 25 दिन में ही होगी अगली बुकिंग

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:51 PM (IST)

गैस सिलिंडर की दोबारा बुकिंग के लिए अब 45 की जगह 25 दिन का इंतजार करना होगा। यह नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 45 से 25 दिन हुई।

  2. नई व्यवस्था सोमवार से जौनपुर में लागू हो गई।

  3. अधिक खपत वाले परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। गैस सिलिंडर की दोबारा बुकिंग के लिए अब उपभोक्ताओं को 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गैस कंपनी ने बुकिंग की अवधि घटाकर 25 दिन कर दी है। नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई। अब पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद उपभोक्ता अगला सिलिंडर बुक करा सकेंगे।

जनार्दन इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर अविरल सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से अधिक गैस खपत वाले परिवारों को राहत मिलेगी। 45 दिन की बाध्यता के चलते जरूरत के समय उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी।

अवधि कम होने से अब समय पर सिलिंडर बुक कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर और उपभोक्ता संख्या का सही इस्तेमाल करना होगा। निर्धारित 25 दिन पूरे होने के बाद ही अगली बुकिंग स्वीकार की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में PM कृषि सिंचाई योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, 12520 हेक्टेयर बंजर जमीन बनेगी उपजाऊ