किसानों को आमदनी बढ़ाने का मिलेगा नया जरिया, गोशालाओं के लिए खेतों में उगा हरा चारा खरीदेगी सरकार
गोआश्रय स्थलों के पशुओं को अब पौष्टिक हरा चारा मिलेगा, जिससे उनकी सेहत सुधरेगी। इसके लिए स्थानीय किसानों से अनुबंध ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
गोआश्रय स्थलों के पशुओं को अब मिलेगा हरा चारा।
किसानों से अनुबंध कर हरा चारा खरीदा जाएगा।
जौनपुर में 30 किसानों से 35 हेक्टेयर का अनुबंध।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। गोआश्रय स्थल में रखे गए पशुओं कोे सेहतमंद बनाने के लिए हरा चारा दिया जाएगा। इसके लिए आस-पास के गांवों के उन किसानों से अनुबंध किया जा रहा है वर्षभर हरा चारा उपलब्ध कराएंगे। किसानों से चारा दो से तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाएगा। किसान खेती के साथ ही हरा चारा भी उगाएंगे। चारा को आवश्यकता अनुसार गो आश्रय स्थल को आपूर्ति करेंगे।
जनपद में अभी तक 30 किसानों से 35 हेक्टेयर हरा चारा का अनुबंध किया गया है। अब तक बड़ी-बड़ी कंपनियां भूसा व साइलेज की आपूर्ति के लिए टेंडर लेती थी, लेकिन अब गांवों के किसानों से ही अनुबंध करने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और रोजगार भी मिलेगा।
जिले की 68 गोशालाओं में 11750 पशुओं को आश्रय दिया गया है। गोआश्रयों में पशुओं को पहले सिर्फ चार किलोग्राम भूसा दिया जाता था। हरा चारा न मिलने से जहां वह चाव से नहीं खाते थे वहीं पौष्टिक आहार के अभाव में कमजोर भी हो रहे थे। अब इन पशुओं को भूसा के साथ साइलेज देने की व्यवस्था लागू की गई।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पशुधन मिशन: बकरी पालन से मोटी कमाई करने का मौका, 100 बकरियों की यूनिट पर सरकार देगी 50% की सब्सिडी
आपूर्ति के लिए हैदराबाद की संस्था प्रसाद फीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने टेंडर लिया है। पशुओं गोआश्रय स्थल के पशुओं को साल भर हरा चारा मिलता रहे इसके लिए पशु पालन विभाग अब किसानों से चारा आपूर्ति का अनुबंध कर रहा है।
पशुओं को हर समय हरा चारा मिले इसके लिए किसानों से अनुबंध किया जा रहा है। अभी तक 35 हेक्टेयर में हरा चारा की खेती के लिए अनुबंध हुआ है। जो चारा की आपूर्ति करना चाहते हैं वह नजदीकी गोशाला संचालकों या कार्यालय में संपर्क करें।-डॉ. संजय सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
