विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में गेहूं, चना और मटर के बीजों पर मिलेगा अनुदान; कृषि विभाग ने की जल्द बुकिंग की अपील

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:02 PM (IST)

जौनपुर के किसानों के लिए अच्छी खबर है कि कृषि विभाग रबी फसलों के बीजों पर अनुदान दे रहा है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. रबी फसलों के बीजों पर कृषि विभाग दे रहा अनुदान।

  2. किसान ऑनलाइन बुकिंग से प्राप्त कर सकते हैं उच्च गुणवत्ता बीज।

  3. जौनपुर के राजकीय कृषि बीज भंडार से करें संपर्क।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। जिले के अन्नदाताओं के लिए अच्छी खबर है। रबी फसलों की बोआई के कृषि विभाग अनुदान पर उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध करा रहा है। किसान अब अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि जिले के किसानों को समय से बीज उपलब्ध कराने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपने नजदीकी कृषि बीज भंडार पर संपर्क करें और ऑनलाइन बुकिंग कराकर अनुदानित दरों पर बीज प्राप्त करें, ताकि बोआई के समय किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग?
अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को विभाग द्वारा निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं बुकिंग करानी होगी। कृषि विभाग के जानकारों का कहना है कि सीमित उपलब्धता और किसानों की मांग को देखते हुए पहले आओ-पहले पाओ या निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द बुकिंग कराना हितकर रहेगा। किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारियों या ग्राम स्तर के प्राविधिक सहायकों से भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फसल आवंटन और उपलब्धता

फसल का नाम आवंटन (क्विंटल में) उपलब्धता (क्विंटल में)
गेहूं 24,737.43 14,570.60
चना 283.34 283.34
मटर 234.50 234.50
सरसों 206.52 206.20
मसूर 23.00 6.00

यह भी पढ़ें- जौनपुर में हत्या के जुर्म में किशोर अपचारी को आजीवन कारावास की सजा