जौनपुर में दशहरा पर 99 स्थानों पर रावण के पुतले का होगा दहन, 161 जगहों पर लगेगा मेला
जौनपुर में विजयदशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के पुख्ता ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
जनपद को 138 सेक्टर, 28 जोन में बांटा गया।
99 स्थानों पर रावण दहन, 161 मेलों का आयोजन।
विसर्जन घाट पर जल पुलिस, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। विजय दशमी के साथ ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस के साथ ही प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद को 138 सेक्टर में बांटा गया है। इसमे 28 जोन व सात सुपर जोन बनाए गए हैं। जनपद में जहां 99 स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। वहीं 161 स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाएगा।
नगर के विसर्जन घाट स्थित शक्ति कुंड में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ ही जल पुलिस की भी तैनाती रहेगी।राजा साहब पोखरे पर विशेष सुरक्षा होगी। व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए सभी अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
मेले में आने वाली संख्या को लेकर पुलिस जवानों के साथ ही बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसमे बिजली विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
प्रतिमा विसर्जन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। बड़ी प्रतिमाओं के लाने के दौरान शट डाउन लिया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके लिए नौ जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। प्रतिमा विसर्जन तक सभी अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी। विजय दशमी के मेले के दौरान अतरिक्त महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। -सैमुअल पाल एन, जिलाधिकारी।
