जौनपुर में चालक को झपकी आने पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत; 9 यात्री घायल
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में शनिवार भोर में प्रयागराज डिपो की बस खड़ी ट्रक से टकरा गई। चालक को झपकी आने ...और पढ़ें
-1774070708953_m.webp)
HighLights
जौनपुर में बस-ट्रक टक्कर, चालक की मौत।
प्रयागराज डिपो की बस में नौ यात्री घायल।
चालक को झपकी आने से हुआ यह हादसा।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के कोदहूं गांव के निकट प्रयागराज मार्ग पर शनिवार भोर में पांच बजे प्रयागराज से अकबरपुर जा रही सिविल लाइन डिपो की बस खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसमें चालक की मौत हो गई और बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से पांच की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया गया।
सिविल लाइंस प्रयागराज डिपो की बस अड़तालीस यात्रियों को लेकर अकबरपुर जा रही थी। बस कोदहूं गांव के निकट पहुंची तो चालक को झपकी आ गई जिसके चलते बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई।
घटना के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चालक सतीश गुप्ता निवासी लवायन थाना खुटहन जौनपुर उम्र 45 को मृत घोषित कर दिया।
चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया व पांच गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि दुर्घटना चालक को झपकी आने के कारण हुई जिसमें चालक की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें- इटावा में तेज रफ्तार लोडर खड़े ट्रक में पीछे से घुसा, महिला समेत दो की मौत; 5 घायल
घायलों का विवरण
1-राकेश कुमार निवासी शकापुर थाना सुजानगंज जौनपुर उम्र करीब 48 वर्ष
2-मयंक सिंह पुत्र निवासी रवानिया कादीपुर थाना करौंदी कला सुल्तानपुर उम्र करीब 30 वर्ष
3-अनिल पटेल निवासी कुंडरिया थाना पवारा जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष
4-राजकुमार निवासी शकापुर थाना सुजानगंज जौनपुर उम्र करीब 43 वर्ष
5-रामचंद्र निषाद निवासी उमरी थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 50 वर्ष
6-सूरज कुमार निवासी मरगुपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष
7-राहुल कुमार निवासी आहोपुर थाना सिंगरामऊ जौनपुर उम्र करीब 28 वर्ष
8-प्रमोद कुमार यादव निवासी बरियाराम थाना सराय ममरेज प्रयागराज
9.नीरज बिंद निवासी मेढ़ा थाना खुटहन जौनपुर
