जौनपुर में बन रहा स्वागत द्वार और सीसी रोड, भूमिपूजन कर शुरू कराया गया निर्माण
जौनपुर के बदलापुर नगर पंचायत में 39 लाख के स्वागत द्वार और 22 लाख के सीसी रोड का भूमिपूजन कर ...और पढ़ें

बदलापुर में स्वागत द्वार के लिए भूमि पूजन करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह व अन्य।
HighLights
बदलापुर में स्वागत द्वार और सीसी रोड का भूमिपूजन।
39 लाख का स्वागत द्वार, 22 लाख का सीसी रोड।
नगर के विकास और सौंदर्यीकरण को मिलेगा बढ़ावा।
जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर छह में 39 लाख रुपये की लागत से स्वागत द्वार और वार्ड नंबर चार में 22 लाख चार हजार रुपये से सीसी रोड का निर्माण होगा।
शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर दोनों कार्यों की शुरुआत किया। सीसी रोड बनने से जहां लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं स्वागत द्वार नगर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर चार में नहर से भगवानदास के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह वार्ड नंबर छह में राम जानकी तिराहे पर आरसीसी स्वागत द्वार बनाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर भेजी गई थी। जिसकी स्वीकृति मिलने के साथ धनराशि आवंटित हुई।
जिसके बाद भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से नगरवासियों को सुविधा मिलने के साथ नगर के विकास और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर इंद्रजीत सरोज, हरीनाथ मौर्य, लक्ष्मण सिंह, हरीलाल मोदनवाल, शेर अली, रामदयाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
