विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर सनसनीखेज चोरी: 50 खंभों से गायब हुए तार और MCB, अंधेरे में डूबा हाईवे

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:19 PM (IST)

चोरों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर डहरपुर पापड़ गांव के पास 50 बिजली के खंभों से केबल और एमसीबी चोरी कर ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. चार दिन तक होती रही चोरी, अंधेरे में डूबा मार्ग, कैमरों के संचालन पर भी असर

संवाद सहयोगी, दातागंज (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेसवे पर डहरपुर पापड़ गांव के बीच करीब 207वें किलोमीटर पर चोरों ने 50 खंभों से बिजली का केबल और एमसीबी चोरी कर ली। आठ से 12 अक्टूबर के बीच हुई चोरी की घटना से संबंधित हिस्से में प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

अंधेरा होने के कारण किलोमीटर संबंधी संकेतक भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं, कैमरों के काम नहीं करने की बात भी सामने आई है। मामले में एक्सप्रेसवे के इंसिडेंट मैनेजर की ओर से दातागंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

चोरों ने चार दिन में करीब 650 मीटर केबल और 50 खंभों की एमसीबी चोरी कर ली। लगातार कई दिन तक चोरी होने के बावजूद घटना की जानकारी समय रहते क्यों नहीं हो सकी, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर बिजली के उपकरणों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। चोरी के बाद संबंधित हिस्से में पिछले कई दिनों से अंधेरा छाया हुआ है।

इससे रात के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रकाश व्यवस्था बहाल करने के लिए संबंधित कंपनी की ओर से काम शुरू किए जाने की जानकारी नहीं मिली है।

दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं में बनेगा एक और नया रोडवेज बस अड्डा, बाईपास पर जमीन चिह्नित; शहरवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति