विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में 422 गरीब परिवारों को मिला PM आवास योजना का लाभ, खाते में भेजे गए एक लाख रुपये

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:26 PM (IST)

जौनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 422 गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए पहली किस्त के ...और पढ़ें

बदलापुर में 422 परिवारों के पक्के मकान का सपना होगा साकार।

बदलापुर में 422 परिवारों के पक्के मकान का सपना होगा साकार।

HighLights

  1. बदलापुर में 422 गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ।

  2. पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये खातों में भेजे गए।

  3. कुल 2.50 लाख रुपये की सहायता तीन चरणों में मिलेगी।

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। नगर पंचायत बदलापुर के 15 वार्डों में रहने वाले 422 गरीब व जरूरतमंद परिवारों का अपना पक्का मकान बनाने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चयनित सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेज दी गई हैं। खाते में राशि पहुंचते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्होंने निर्माण कार्य की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने बताया कि योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को कुल 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता तीन चरणों में दी जाएगी। पहली किस्त के एक लाख रुपये से मकान की नींव व दीवारों का ढांचा तैयार होगा।

इसके बाद लेंटर के निर्माण के लिए दूसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। अंतिम किस्त के 50 हजार रुपये प्लास्टर, फिनिशिंग व अन्य शेष कार्यों के लिए जारी किए जाएंगे। निर्माण कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की देखरेख में पूरा कराया जाएगा।

320 और परिवारों को जल्द मिलेगा योजना का लाभ

नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि निकाय क्षेत्र के हर एक गरीब और पात्र परिवार को पक्के आशियाने की छत मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिकता यह है कि कोई भी जरूरतमंद बेघर न रहे। इसी माह 320 अन्य पात्र लाभार्थियों को भी योजना से जोड़कर लाभांवित करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- यूपी में लहसुन-प्याज की खेती करने वाले किसानों को सरकार देगी पैसा, 40% अनुदान से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत