विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में 37577 श्रमिकों को जारी किया गया राशन कार्ड, पात्रों को योजना से जोड़ने के निर्देश

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:37 PM (IST)

जौनपुर में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 37,577 श्रमिकों को राशन कार्ड जारी किए गए हैं। सत्यापन प्रक्रिया के बाद पात्रों को यह सुविधा मिली है।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 37577 श्रमिकों को जारी किया गया राशन कार्ड। फाइल फोटो

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 37577 श्रमिकों को जारी किया गया राशन कार्ड। फाइल फोटो

HighLights

  1. ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 37,577 श्रमिकों को राशन कार्ड मिले।

  2. लंबे सत्यापन के बाद पात्र श्रमिकों को यह सुविधा दी गई।

  3. शेष पात्रों को भी जल्द ही योजना से जोड़ा जाएगा।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 37577 श्रमिकों को राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। इसके लिए लंबे समय से सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी। शासन की ओर से निर्देशित किया गया था कि जिन भी श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है उन्हें राशन कार्ड दिया जाए। पहली कड़ी में 37577 श्रमिकों को शामिल कर लिया गया है। शेष को भी जल्द ही यह सुविधा दी जाएगी।

शासन की ओर से मिले निर्देश की कड़ी में श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा था। लंबी चली प्रक्रिया के बाद यह पता चला कि ई-श्रम पोर्टल पर दर्ज श्रमिकों के आंकड़े में ऐसे भी हैं, जिनके नाम पहले से दर्ज हैं।

तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट व डाटा मिलान के बाद 37 हजार, 577 ऐसे श्रमिक मिले, जिनके पास राशन कार्ड नहीं था। ऐसे लाभार्थियों को शामिल कर लिया गया है।

जिले में राशन कार्डधारकों की कुल संख्या आठ लाख, 46 हजार, 72 है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 2070 कोटे की दुकानों से कार्डधारक खाद्यान्न ले रहे हैं। विभाग की ओर से सत्यापन की प्रक्रिया अभी चल रही है, जिससे अधिक से अधिक पात्रों को राशन कार्ड मुहैया कराया जा सके।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 37,577 श्रमिकों को राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। जो रह गए हैं सत्यापन पूर्ण होने के बाद उन्हें भी शामिल किया जाएगा। पात्रों को हर हाल में शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। -सुरेंद्र यादव, जिलापूर्ति अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।