Move to Jagran APP

फोटो प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी जानकारियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में बुधवार को भी कई जगहों पर मनाया गया। इसी कड़ी में टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान फोटो प्रदर्शनी के जरिए मोदी से जुड़ी जानकारियों के बारे में सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद् घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:25 AM (IST)
फोटो प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी जानकारियां
फोटो प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी जानकारियां

जागरण संवाददाता, जौनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में बुधवार को भी कई जगहों पर मनाया गया। इसी कड़ी में टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान फोटो प्रदर्शनी के जरिए मोदी से जुड़ी जानकारियों के बारे में सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में छात्रों को मोदी के जीवन से जुड़े कामों का उल्लेख कराया गया। उनकी सफलता व संघर्ष की दास्तां भी बताई गई। इस मौके पर प्रबंधक अशोक सिंह, प्राचार्य डा.विनोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। शाहगंज में मंगलवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रहे अजीत कुमार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमान प्रसाद अग्रहरि को पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। नगर के घासमंडी चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि, अजय जायसवाल, मनोज पांडेय, मंटू चौरसिया, सर्वेश चौरसिया आदि उपस्थित थे।

मछलीशहर के कुरनी गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह के आवास पर पीएम मोदी का 69 वां जन्मदिन केट काटकर मनाया गया। इस मौके पर डा.रामचंद्र बिद, सुरेंद्र बहादुर मौर्या, ग्राम प्रधान सरोज सिंह, सोनू जायसवाल, राजन सिंह, गिरीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

बक्शा के प्राथमिक विद्यालय सादनपुर के प्रांगण में बुधवार को पीएम के 69 वें जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय में पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाकर जल संचय का शपथ दिलाई गई। इस दौरान गांव के दो दर्जन महिलाओं को आरपी इंडियन ग्रामीण वितरक खालिसपुर द्वारा गैस वितरण कराया गया। संचालन आशुतोष कुमार उपाध्याय व आभार शिवम पंडित ने व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.