Move to Jagran APP

पौधरोपण अभियान के सफर में बढ़ रही जन भागीदारी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जागरण की ओर से चलाए गए अभियान में भागीदारी बढ़ रही है। सभी तबक

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 11:20 PM (IST)
पौधरोपण अभियान के सफर में बढ़ रही जन भागीदारी
पौधरोपण अभियान के सफर में बढ़ रही जन भागीदारी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जागरण की ओर से चलाए गए अभियान में भागीदारी बढ़ रही है। सभी तबका इस महाभियान का हमसफर बन रहा है। शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप ¨सह ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए जागरण की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की। कहा कि पर्यावरण संरक्षण करने को लेकर इस तरह का अभियान पहले कभी नहीं चला। डीएसओ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जागरण लोगों को जगाने का काम कर रहा है। ऐसे में सभी लोगों को इस अभियान से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे में पौधरोपण करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने प्रत्येक लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। पौधरोपण के बाद सभी को वृक्षों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। सप्लाई इंक्सपेक्टर सुशील पांडेय, पंकज ¨सह, सुधांशू त्रिपाठी, मनोज पांडेय, संजय यादव व उपैल समेत अन्य लोग शामिल रहे।

loksabha election banner

केराकत के गोमती पब्लिक स्कूल में पौधरोपण करते हुए विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि अपने बेहतर कल के लिए सभी को पौधे लगाने होंगे। ऐसा नहीं करने पर स्थिति खतरनाक होगी। उन्होंने जागरण की ओर से चलाए गए पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे वृक्षों को संरक्षित करने को लेकर लोगों में चेतना जाग रही है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों व छात्रों से भी पौधे लगाने को लेकर संकल्प दिलाया। अमित विश्वकर्मा, अन्नपूर्णा ¨सह, जानकी पाल, पंकज ¨सह, राधिका, दीक्षा दीक्षित, अभय शुक्ला, पूजा यादव, कृष्णा यादव आदि रहे।

मड़ियाहूं के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शशिराव ने पौधरोपण करते हुए बच्चों को वृक्षों की उपयोगिता के बारे में बताया। रंजीता जायसवाल, प्रभा पांडेय, सरिता मौर्या, पूजा ¨सह, राधेश्याम उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय ददरा में प्रधानाध्यापिका रेनू सरोज ने पौधरोपण करते हुए बच्चों को वृक्षों के महत्व के बारे में समझाया। सुजानंगज में हिन्दू युवा वाहिनी के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने गौरी शंकर धाम पर पर पौधरोपण करते हुए जागरण की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की। कहा कि इससे आम लोगों में वृक्षों को सहेजने के प्रति संजीदगी बढ़ रही है। राहुल सोनी, सुधीर त्रिपाठी, मनीष कुमार मिश्रा, सौरभ, ऊमर उपस्थित रहे। रामपुर के प्राइमरी पाठशाला में पौधरोपण करते हुए खण्ड शिक्षाअधिकारी बरसठी जवाहर लाल यादव ने कहा कि वृक्षों को लगाए बिना पर्यावरण को महफूज नहीं किया जा सकता। संतलाल, अरूण यादव, नगीना देवी ,अमरनाथ, आनंद उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.