विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में 13 की रात से 14 की सुबह आठ बजे तक बन्द रहेगा रेलवे फाटक

By sarvesh1 mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 07:23 PM (IST)

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में 13 अक्टूबर रात 9 बजे से 14 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। ...और पढ़ें

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में 11 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक।

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में 11 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक।

HighLights

  1. मुंगराबादशाहपुर रेलवे फाटक 11 घंटे के लिए बंद रहेगा।

  2. यह बंद आवश्यक रेल पथ अनुरक्षण कार्य हेतु होगा।

  3. यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर स्थित पश्चिम केबिन पर आवश्यक रेल पथ अनुरक्षण (ट्रैक मेंटेनेंस) कार्य कराए जाने हेतु रेल सुरक्षा एवं संरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे फाटक को 13 अक्टूबर की रात नौ से 14 अक्टूबर की सुबह आठ बजे तक यानी कुल 11 घंटे सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बन्द रखा जाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे प्रतापगढ़ के वरिष्ठ खण्ड अभियन्ता रेल पथ ने दी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को भेजे गए पत्र में वरिष्ठ मंडल अभियंता रेल पथ ने उक्त समय पर ट्रैफिक डायवर्जन और पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक बन्द होने से वाहनों को कोई परेशानी नहीं उठानी पडे़े इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयागराज से जौनपुर जाने वाले वाहन फूलपुर से जंघई मछलीशहर होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना होंगे।

उधर, बदलापुर शाहगंज जाने वाले वाहन फूलपुर गाजी का बाग होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। जौनपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहन मछली शहर जंघई होते हुए फूलपुर से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे, जबकि बदलापुर शाहगंज की ओर से प्रयागराज जाने वाले वाहन गाजी का बाग फूलपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।