पति ने साथियों संग ससुराल जाकर पत्नी को पीटा
नेवढि़या थाना क्षेत्र के गुतवन गांव में मायके आई युवती को उसके पति ने साथियों संग पहुंचकर पिटाई की। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गया। युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर): नेवढि़या थाना क्षेत्र के गुतवन गांव में मायके आई युवती को उसके पति ने साथियों संग पहुंचकर पिटाई की। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गया। युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उक्त गांव निवासी महेश मिश्रा की पुत्री हिमानी की शादी दो साल पहले मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चुंगी चौराहा (मछलीशहर पड़ाव) निवासी सुधाकर पांडेय के पुत्र गौरव पांडे के साथ हुई थी। हिमानी के भाई गौरव द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर हिमानी को मार-पीटकर मायके भेज दिया। शुक्रवार की सुबह गौरव पांडेय अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ दो पहिया व चार पहिया वाहनों से ससुराल में पहुंचकर हिमानी व मायके वालों की पिटाई की। कार व नकदी न देने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष नेवढि़या वंश बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।