जौनपुर में निकली ऐतिहासिक कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों के साथ हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
जौनपुर में भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सेवा भारती द्वारा एक ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। इस ...और पढ़ें

जय श्रीराम के उद्घोष के बीच हेलीकाप्टर से हुई पुष्पवर्षा।
HighLights
कलश यात्रा ज्ञान प्रकाश सिंह और सेवा भारती के नेतृत्व में निकली।
हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।
यात्रा हनुमान घाट से शुरू होकर बीआरपी कॉलेज मैदान पहुंची।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। जिले में भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सेवा भारती के तत्वावधान में गोमती नदी के किनारे स्थित हनुमान घाट से शुरू हुई ऐतिहासिक कलशयात्रा में आस्था का संगम दिखा। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं, आकर्षक झांकियां और जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं और यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।
कलशयात्रा में शामिल विभिन्न धार्मिक झांकियां बजरंग बली, राधाकृष्ण, भगवान शंकर आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। सुसज्जित वाहनों पर सवार कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज और आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह यात्रा की अगुवाई करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं।
किन्नर समाज के लोग भी कलश यात्रा में नाचते झूमते हुए चल रहा था। कई स्थानों पर लोग अपने घरों की छतों और मकानों के सामने खड़े होकर यात्रा का स्वागत करते दिखाई दिए। हनुमान घाट से प्रारंभ हुई कलशयात्रा चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा और वाजिदपुर तिराहा होते हुए बीआरपी कॉलेज के मैदान में पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने आयोजन की भव्यता की सराहना की। कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह जिस निष्ठा और स्नेह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, वह सराहनीय है। ज्ञान प्रकाश सिंह ने आभार जताया। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में 29 अक्टूबर तक नौ दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।
