हिदू युवा वाहिनी ने निकाली तिरंगा यात्रा
स्थानीय ब्लाक परिसर से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार की दोपहर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने बतौर मुख्य अतिथि की। ब्लाक परिसर से निकलकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए घोड़े व बैंडबाजे के साथ लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर यह यात्रा स्टेशन पर पहुंचकर सभा मे परिवर्तित हो गई।
फोटो 29 फोटो
जासं, मुफ्तीगंज (जौनपुर): स्थानीय ब्लाक परिसर से हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार की दोपहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ हिदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला ने की। ब्लाक परिसर से निकलकर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए घोड़े व बैंडबाजे के साथ लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर यह यात्रा स्टेशन पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हमारे भाई-चारे को दर्शाती है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे ने की। यात्रा को संपन्न कराने हेतु चार थाने जलालपुर, गौराबादशाहपुर, चंदवक, केराकत की फोर्स लगी रही। चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार हमराहियों के साथ तिरंगा यात्रा सकुशल संपन्न कराने हेतु लगे रहे। कार्यक्रम के आयोजक ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन आशुतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, मिथिलेश पाठक, संतोष यादव, अरविद शाह, दीपक सेठ, गुड्डू पांडेय, रोहित तिवारी आदि मौजूद थे।