प्रमुख व अधिकारी-कर्मचारी आमने-सामने
ठठ ठ ठ ठ ठ ठ ठ ठ ठ ठ ठ ठ ठ ठ छछछ छछछछछछ छछछछछछ
जागरण संवाददाता, मड़यिाहूं (जौनपुर) : ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को अनियमितता को लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्रमुख और ब्लाक के अधिकारी-कर्मचारी आमने-सामने हो गए। नोकझोंक के बाद प्रमुख के व्यवहार से क्षुब्ध होकर कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप ब्लाक मुख्यालय के सभी कार्यालयों में ताला जड़ दिया। साथ ही जिलाधिकारी से मामले की शिकायत किया।
प्रमुख लाल प्रताप यादव अपने सहयोगियों के साथ दोपहर ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में गए और उन पर कथित कर्मचारियों को लेकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। ब्लाक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। विवाद बढ़ता देख कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में ताला जड़ दिया। इसके बाद प्रमुख के कृत्यों की शिकायत करने जिला मुख्यालय चले गए। खंड विकास अधिकारी राम दरश ने बताया कि ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव द्वारा सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप करते हुए मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है। आज उनके द्वारा वाद-विवाद करने की स्थिति में कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में ताला बंदी की। साथ ही इसकी सूचना जिलाधिकारी को दे दी।