विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूव‍िव‍ि कुलपति बोले, डिजिटल साक्ष्यों और फॉरेंसिक तकनीक में दक्षता से मामलों के समाधान में आएगी तेजी

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 06:43 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर कुलपति ने शिक्षकों और छात्रों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने विधि के छात्रों को साइबर कानून और डिजिटल साक्ष्यों में तकनीकी दक्षता हासिल करने पर जोर दिया ताकि मामलों का तेजी से समाधान हो सके।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति ने डिजिटल साक्ष्य और साइबर फॉरेंसिक को बताया महत्वपूर्ण।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति ने डिजिटल साक्ष्य और साइबर फॉरेंसिक को बताया महत्वपूर्ण।

HighLights

  1. कुलपति ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

  2. विधि छात्रों को तकनीकी दक्षता, साइबर फॉरेंसिक पर जोर।

  3. डिजिटल साक्ष्यों से मामलों के समाधान में तेजी आएगी।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के मूट कोर्ट में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते विधिक परिवेश में तकनीकी दक्षता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति ने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। इसके मूल्यों को केवल पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय व्यवहार में उतारना जरूरी है। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विधि के विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक कानूनों के साथ साइबर कानून और साइबर फॉरेंसिक की समझ भी जरूरी हो गई है।

डिजिटल साक्ष्यों और फॉरेंसिक तकनीकों की जानकारी होने से विद्यार्थी मामलों की गहराई तक पहुंचकर साक्ष्यों का बेहतर विश्लेषण कर सकेंगे और उनके समाधान में तेजी ला सकेंगे। उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच साइबर फॉरेंसिक विधि विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और रोजगार की नई संभावनाएं भी खोल रहा है।

कुलसचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं का मजबूत आधार है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक आदर्श समाज को दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुरा मिश्र ने किया। इस दौरान प्रो. देवराज सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. राहुल राय, डॉ. रजित राम सोनकर, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. राजन तिवारी, डॉ. आश्रेया दुबे, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शुभम सिंह और डॉ. प्रियंका कुमारी सहित संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।