रामलीला में डांस को लेकर फायरिग, दो गिरफ्तार
उसरा बाजार में बुधवार की रात रामलीला मंच पर नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई हवाई फायरिग से दहशत फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना से दूसरे दिन में भी बाजार में दहशत का माहौल है।
जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): उसरा बाजार में बुधवार की रात रामलीला मंच पर नाचने को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिग से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना से दूसरे दिन भी बाजार में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि गोली नहीं चली थी। पटाखे दागे गए थे।
उसरा बाजार में बालकों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा था। आधी रात में लगभग एक बजे दो मनबढ़ युवक मंच पर चढ़कर नाचने की जिद करने लगे। आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने दोनों को मंच से उतार दिया। कहा कि रामलीला का मंचन समाप्त होने के बाद डांस कर लीजिएगा। दोनों युवक उसी समय नाचना चाहते थे। इसी को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान दोनों ने तमंचे से हवाई फायरिग कर दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। अधिकतर दर्शक भाग गए। इसके बाद रामलीला का मंचन रोक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक मनबढ़ युवकों ने दो राउंड गोली चलाई थी। वहीं इस बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष निरीक्षक राजेश यादव ने कहा कि आरोपितों ने फायरिग नहीं की थी। पटाखे दागे थे। मुकदमा दर्ज कर दोनों नामजद आरोपित युवकों अरुण निषाद व गोविदा निषाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। अदालत ने आरोपितों को जेल भेज दिया है। घटना को लेकर उसरा बाजार में दूसरे दिन भी दहशत का माहौल बना हुआ है।