पूर्वांचल व हिमाचल विवि के बीच फाइनल आज
वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में हिमांचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला व मैसूर विश्वविद्यालय मैसूर के बीच खेला गया।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में हिमांचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला व मैसूर विश्वविद्यालय मैसूर के बीच खेला गया। जिसमें हिमांचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने मैसूर विश्वविद्यालय मैसूर को 29-8 के अंतर से पराजित किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच में वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। जिसमें वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र को 18-8 के अंतर से पराजित किया। फाइनल मैच वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और हिमांचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के बीच बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। तृतीय स्थान के लिए मैसूर विश्वविद्यालय मैसूर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के बीच मुकाबला सुबह 11:00 बजे होगा।