दो पक्षों में जमकर मारपीट, 13 लोग घायल
केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव की ब्राह्मण बस्ती में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। जख्मी लोगों का उपचार चल रहा है।
जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर): केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव की ब्राह्मण बस्ती में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। जख्मी लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के राजन शुक्ल व दूसरे पक्ष के राजेश शुक्ल के स्वजन व पक्षधर विवाद होने पर आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें प्रथम पक्ष के राजन शुक्ल, राकेश शुक्ल, समन्वय शुक्ल, पप्पू शुक्ल, सुनील शुक्ल, हर्ष शुक्ल और दूसरे पक्ष के राजेश शुक्ल, कंचन शुक्ला, दीपक शुक्ल, सौरभ शुक्ल, अंश शुक्ल, शिवम शुक्ल व ओम प्रकाश शुक्ल घायल हो गए। तीन दिन से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। सूचना के बावजूद पुलिस ने मौका मुआयना करने की जरूरत नहीं समझी। नतीतजन दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ आए केराकत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने कहा कि गांव के हनुमानजी के प्राचीन मंदिर पर पूजा-पाठ को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। भाई व भतीजे को पीटकर किया घायल
जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर): बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के दौरान मामूली विवाद को लेकर भारत व उनके नाबालिग बेटे को सगे भाई ने पीटकर घायल कर दिया। गुरुवार की शाम थाने में भारत ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि वे अपने हिस्से की जमीन पर आवास का निर्माण करा रहे हैं। भूमि पर गिट्टी आदि सामान गिरवा रखा है। मेरे भाई पारस आदि गिट्टी फेंकने लगे। मना करने पर पिटाईकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।