जौनपुर में रेलमंत्री से मिलने जा रहे किसान नेता अजीत सिंह आफिस अरेस्ट
जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने जाने से पहले उनके कार्यालय में नजरबंद कर ...और पढ़ें

जौनपुर में अंडरपास की मांग को लेकर रेलमंत्री से मिलने जा रहे किसान नेता अजीत सिंह 'ऑफिस अरेस्ट'।
HighLights
किसान नेता अजीत सिंह जौनपुर में 'ऑफिस अरेस्ट' हुए।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने जा रहे थे।
पूरनपुर गांव में अंडरपास की मांग को लेकर।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव में अंडर पास की मांग को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने शनिवार को जा रहे किसान नेता अजीत सिंह को पुलिस ने ग्रामीणों व किसानों संग चंदवक स्थित संगठन के कार्यालय में आफिस अरेस्ट कर लिया।
किसान नेता अंडर पास की मांग के संदर्भ में रेलमंत्री से मिलने जा रहे थे। सुबह से शाम तक कार्यालय पर तैनात पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। आफिस अरेस्ट होने पर किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज को आफिस अरेस्ट कर दबाया नहीं जा सकता।
लोकतंत्र में संवाद होना चाहिए दमन नहीं। जब तक अंडर पास की समस्या का हल नहीं होगा। संघर्ष जारी रहेगा। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित पूरनपुर गांव में दस गांवों के लोग अंडर पास की मांग लंबे अरसे से कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, डीआरएम वाराणसी सहित संबंधित अन्य लोगों को ज्ञापन दिया था।
डीआरएम आशीष जैन ने करीब छह माह पहले मौके पर आकर तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण भी किया था। इसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। शनिवार को वाराणसी रेलवे विभाग के कार्यक्रम में आ रहे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर अंडर पास की मांग के संदर्भ में वार्ता करने के लिए ग्रामीणों संग किसान नेता अजीत सिंह जा रहे थे।