Move to Jagran APP

हर रंग में रंगा इंसान, जमकर खेली होली

होली के महापर्व पर जनपद अबीर गुलाल के रंग में रंग गया। गुरुवार को गली- मुहल्ले से लेकर चौराहों पर लाउडस्पीकर की धुन में नाच रहे लोग मस्ती में सराबोर रहे। होलियारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हर आने जाने वाले पर रंगों की बौछार की गई। हर तरफ रंगों की मस्ती में लोग धमाल मचाते रहे। पारंपरिक तरीकों से त्योहार जितना महत्वपूर्ण उतना ही नयेपन के साथ इसे युवाओं ने मनाया। भोजपुरी गीतों से लेकर नए गानों पर क्या बच्चे क्या जवान सब झूमते नजर आ रहे हैं। उत्साह से लबरेज होकर एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए। होलियारों के शरीर पर कपड़ा ना होना मस्ती का

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:09 PM (IST)
हर रंग में रंगा इंसान, जमकर खेली होली

जागरण संवाददाता, जौनपुर : होली के महापर्व पर जनपद अबीर गुलाल के रंग में रंग गया। गुरुवार को गली- मुहल्ले से लेकर चौराहों पर लाउडस्पीकर की धुन में नाच रहे लोग मस्ती में सराबोर रहे। होलियारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हर आने जाने वाले पर रंगों की बौछार की गई। हर तरफ रंगों की मस्ती में लोग धमाल मचाते रहे। पारंपरिक तरीकों से त्योहार जितना महत्वपूर्ण उतना ही नयेपन के साथ इसे युवाओं ने मनाया। भोजपुरी गीतों से लेकर नए गानों पर क्या बच्चे क्या जवान सब झूमते नजर आ रहे हैं। उत्साह से लबरेज होकर एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए। होलियारों के शरीर पर कपड़ा ना होना मस्ती का सुरूर नहीं बल्कि उनकी पंरपरा का हिस्सा है।

loksabha election banner

पर्व पर जिले में जमकर रंग की बरसात हुई। रंग और गुलाल से सड़कें लाल हो गईं। डीजे की धुन पर'आज न छोड़ेगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली.'के गानों पर युवकों की टोलियां थिरक रही थी। जगह-जगह जुलूस निकाले गए और मदमस्त होकर इस पर्व का लोगों ने लुत्फ उठाया।

प्रात: जब सूर्य निकला तो लोगों ने घर के बाहर होली का हुड़दंग ही देखा। ज्यों-ज्यों सूरज चढ़ने लगा युवकों का जत्था विभिन्न गलियों और सड़कों पर निकल पड़ा। रेलवे स्टेशन हो या सुतहट्टी बाजार, ढालगर टोला, कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज, सिपाह, लाइन बाजार, रुहट्टा, पालिटेक्निक हर ओर रंग और गुलाल की फुहार के साथ युवकों का जुलूस ही दिखाई पड़ रहा था। जगह-जगह डीजे की धुन पर मदमस्त युवकों की टोली थिरकती ही नजर आ रही थी। वहीं नगर के सुतहट्टी, कोतवाली समेत कई स्थानों पर युवाओं की टोली ने जमकर रेन डांस किया। यह क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। इन युवकों को जगह-जगह लोगों ने भांग मिली ठंडई भी पिलाई। इसके बाद सभी अपने-अपने घर गए। सायंकाल सभी ने एक-दूसरे के घर जाकर अबीर और गुलाल लगाया तथा होली की शुभकामना दी। इस दौरान लोगों ने गुझिया, चिप्स, पापड़, नमकीन, मिठाई, दही बड़ा का जमकर आनंद लिया। मिलने-मिलाने का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

बदलापुर क्षेत्र में होली का त्योहार पारंपरिक तरीके से उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से दोपहर बाद तक गांव से लेकर सड़क तक लोग रंगों से सराबोर रहे। ढोल मजीरे व ताशे के धुन पर लोग घर-घर पहुंचकर जमकर थिरके। देर शाम तक फाग गीतों पर भी लोग थिरकते रही।

कस्बे में कपड़ा फाड़ होली भी खेली गयी।

बरईपार क्षेत्र में सुबह से ही बच्चो की टोली गावो में होली खेलने निकल पड़ी। कुछ ही देर बाद सभी के चेहरे रंग लगाने से पहचान में नहीं आ रहे थे। वहीं पुरुष महिलाओं ने एक दूसरे पर रंग डालकर अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। शाम को गांवों में एक साथ बैठकर ठंडई का आनंद उठाया।

मुंगराबादशाहपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया। लोगों ने रंग गुलाल उड़ाया एवं एक दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दिया।

सुजानगंज क्षेत्र सामाजिक समरसता का पावन पर्व होली पूरे क्षेत्र मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरीशंकर धाम सहित ग्रामीणांचलों में जगह जगह फाग गीतो का आयोजन किया गया था।

गौराबादशाहपुर व आस-पास के क्षेत्रों में होली का त्योहार शांति पूर्वक संपन्न हो गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला।

सुबह उठते ही छोटे छोटे बच्चे रंगो की खुमारी डुब गये औऱ बाल्टी में रंग भरकर हर आने जाने वालों को अपने प्यार भरे रंगों से भिगाते रहे। खास बात यह रही कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पर्व पर मुस्लिम समुदाय इसमें शरीक हुआ तथा हिदू समुदाय के घर जाकर गुझिया खाकर उनको होली की शुभकामनाएं दी। एसपी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के बीच मनाई होली

जौनपुर: जनपद की पुलिस की ओर से आज पुरानी बाजार वृद्धाश्रम में होली मिलन का आयोजन किया गया। पर्व पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा बुजुर्गो को उपहार, मिष्ठान विवरित कर उनके साथ होली का पर्व साझा किया गया, वहीं उनके दर्द भरी जिदगी में खुशियों के रंग घोली गई।होली के पर्व के अवसर पर अपने से बिछड़ने के दर्द का अहसास न हो, इसलिए पुलिस अधीक्षक ने यहां होली कार्यक्रम आयोजित कर उपहार व मिष्ठान का वितरण किया गया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले-मिले और खुशी का इजहार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.