जौनपुर मेडिकल कॉलेज में संविधान गौरव दिवस पर हुआ आयोजन
जौनपुर के उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में संविधान गौरव दिवस मनाया गया, जहाँ राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर के योगदान और संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया, साथ ही कॉलेज की चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में संविधान गौरव दिवस पर चिकित्सकों का सम्मान।
HighLights
राज्यसभा सांसद सोनकर ने चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना की।
डॉ. आंबेडकर के योगदान और संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।
मेडिकल कॉलेज की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संविधान गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने चिकित्सकों के परिश्रम और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र चुनौतीपूर्ण है। चिकित्सक वर्षों की शिक्षा और प्रशिक्षण के बाद मानव सेवा में जुटते हैं, इसलिए समाज को उनके कार्यों का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान, संविधान की प्रस्तावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को संविधान के आदर्शों का पालन करने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आरबी कमल ने महाविद्यालय की चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संबद्ध चिकित्सालय में करीब 140 बेड और विभिन्न विभागों में ऑपरेशन थिएटर की सुविधा है।
ओपीडी में प्रतिदिन करीब तीन हजार मरीज पहुंचते हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने विद्यार्थियों को सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एए जाफरी ने आभार जताया। संचालन डॉ. पूजा पाठक ने किया। इस दौरान चीफ प्राक्टर प्रो. रुचिरा सेठी, डीन एकेडमिक प्रो. तबस्सुम यासमिन समेत चिकित्सक, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे।