Move to Jagran APP

चेतावनी के साथ नपा कर्मियों की हड़ताल समाप्त

नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ से बदसलूकी के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न होने से खफा नगर पंचायत के कर्मचारियों ने रविवार की सुबह भी काम नहीं किया। इससे नगर में गंदगी बढ़ गई। ऐसे में नगर की जनता की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना ने पहल किया। वह हड़ताल कर रहे नगर पंचायत कर्मचारियों से मिलीं। इसके बाद सभी उपजिलाधिकारी से मिले। जहां पत्रक सौंपते हुए चेतावनी दिया कि तीन दिन के अंदर आरोपितों की यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो फिर से वह सफाई बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। ती

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:06 PM (IST)
चेतावनी के साथ नपा कर्मियों की हड़ताल समाप्त

जागरण संवाददाता, मड़ियाहूं (जौनपुर) : नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ से बदसलूकी के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न होने से खफा नगर पंचायत के कर्मचारियों ने रविवार की सुबह भी काम नहीं किया। इससे नगर में गंदगी बढ़ गई। ऐसे में नगर की जनता की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना ने पहल किया। वह हड़ताल कर रहे नगर पंचायत कर्मचारियों से मिलीं। इसके बाद सभी उपजिलाधिकारी से मिले। जहां पत्रक सौंपते हुए चेतावनी दिया कि तीन दिन के अंदर आरोपितों की यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो फिर से वह सफाई बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

loksabha election banner

तीन दिन पहले कस्बे के ही दो युवक नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ से बदसलूकी किए। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, ¨कतु आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इधर गणेश उत्सव में भी दो दिन से सफाई न होने से लोगों में आक्रोश लोगों ने एसडीएम का घेराव किया था, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े थे। ऐसे में गंदगी बढ़ती ही जा रही थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना ने रविवार को गांधी तिराहे पर प्रदर्शन कर रहे सभासद और नगर पंचायत कर्मियों से मिलीं। इसके बाद सभी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपें। इस दौरान ईओ डा. संजय कुमार, कमाल फारूकी, अताउल्लाह खान, ईशा फारुकी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.