विश्व बंधुत्व की भावना विकसित करने पर जोर
तिलकधारी महाविद्यालय के रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने विश्व बंधुत्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि छात्र जीवन में रोवर्स-रेंसर्ज का महत्वपूर्ण स्थान है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : तिलकधारी महाविद्यालय के रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने विश्व बंधुत्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि छात्र जीवन में रोवर्स-रेंसर्ज का महत्वपूर्ण स्थान है।
मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों के पालन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, देश प्रेम एवं माता-पिता, गुरु का सम्मान करना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता हेतु हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश ¨सह ने जीवन में भाईचारा एवं विश्व बंधुत्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया।
शिविर में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अंध विश्वास उन्मूलन, दहेज रहित विवाह, राष्ट्रप्रेम एवं सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हुए नृत्य, नाटक प्रस्तुत किया। शिविर में छात्र-छात्राओं को मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, व्याख्यान, रंगोली, निबंध, पुल-टेंट, रोल प्ले, गांठें बंधन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। संयोजक डा. आलोक कुमार ¨सह ने अतिथियों का स्वागत और संचालन आयुक्त राकेश मिश्र और डा. अजय कुमार दुबे ने आभार जताया। समापन अवसर पर डा. डीआर ¨सह, डा. विजय ¨सह, डा. राजीव प्रकाश ¨सह, ईश्वर देव ¨सह, प्राचार्य डा. विनोद कुमार ¨सह ने विचार व्यक्त किया।