Move to Jagran APP

हर्बल रंगों से रंगबाजी पर बल

समय के साथ रंग खेलने को लेकर भी बदलाव आ रहा है। पहले जहां लोग कैमिकल रंगों से होली खेलना पसंद करते थे वहीं आज अधिकतर लोग हर्बल रंगों से होली खेलना अधिक पसंद कर रहे हैं। जागरूक लोगों ने हर्बल रंगों से ही होली खेलने को लेकर जागरूक किया। तमाम लोगों ने कुछ यूं बयां की अपनी प्रतिक्रियाएं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 07:23 PM (IST)
हर्बल रंगों से रंगबाजी पर बल
हर्बल रंगों से रंगबाजी पर बल

जासं, जौनपुर: समय के साथ रंग खेलने को लेकर भी बदलाव आ रहा है। पहले जहां लोग कैमिकल रंगों से होली खेलना पसंद करते थे, वहीं आज अधिकतर लोग हर्बल रंगों से होली खेलना अधिक पसंद कर रहे हैं। जागरूक लोगों ने हर्बल रंगों से ही होली खेलने को लेकर जागरूक किया। तमाम लोगों ने कुछ यूं बयां की अपनी प्रतिक्रियाएं।

loksabha election banner

......

समय के साथ होली मनाने का अंदाज बदल गया है। पहले बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने के बाद युवा होली खेलने बाहर जाया करते थे, जिसमे अब बदलाव आ गया है। पहले जिस तरह सादगी से होली से मनाई जाती थी, वो आज नहीं दिखती।

जगदीश चंद्र

......

कैमिकल रंगों से होली खेलना नुकसानदेह है। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बाजार में हर्बल रंग उपलब्ध हैं। मैने बच्चों को कैमिकल रंगों की बजाय हर्बल रंग दिया है। अन्य लोगों को भी कैमिकल वाले रंगों से बचना चाहिए।

संजय परशुरामपुरिया

.....

होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। तमाम लोग होली के बहाने हुड़दंग मचाते हैं, जो गलत है। डीजे पर तेज आवाज से गाना बजाने पर ध्वनि प्रदूषण फैलता है। त्योहार मनाते वक्त अपनों के अलावा अन्य लोगों का भी ध्यान रखना जरूरी है।

गौतम सोनी

......

इस बार होली हर्बल रंग से खेलने का संकल्प लिया है। आस-पास के लोगों से भी इस अभियान में शामिल होने के लिए आह्वान किया है। गाढ़े रंगों को छुड़ाने में पानी की भी बहुत बर्बादी होती है। इस ओर भी सोचने की जरूरत है। सुधा बैंकर

......

होली रंगों का त्योहार जरूर है, लेकिन यह भी ध्यान देना चाहिए कि इससे अन्य किसी की भावना आहत न हो। रंगों की बजाय गुलाल से होली खेलना कई मायनों में खास है।

विदिशा जायसवाल

.....

मेरी एक अच्छी दोस्त का चेहरा कैमिकल रंग की वजह से खराब हो चुका है। तभी से परिवार के सभी सदस्य हर्बल रंगों से होली खेलते हैं। रंग खेलते वक्त बच्चों पर ध्यान भी देरे की जरूरत है। हर्बल रंग सबसे बेहतर है।

दीपशिखा सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.