विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में बी-पैक्स समिति धर्मापुर में 4.24 लाख रुपये का गबन, अभिलेख भी गायब

By Ramesh Soni Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:44 PM (IST)

जौनपुर के धर्मापुर स्थित बी-पैक्स समिति में 4.24 लाख रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। तत्कालीन ...और पढ़ें

जौनपुर बी-पैक्स समिति में 4.24 लाख का गबन तत्कालीन सचिव पर आरोप।

जौनपुर बी-पैक्स समिति में 4.24 लाख का गबन तत्कालीन सचिव पर आरोप।

HighLights

  1. धर्मापुर बी-पैक्स समिति में 4.24 लाख रुपये का गबन।

  2. तत्कालीन सचिव अशोक कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगे।

  3. वित्तीय अभिलेख और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब पाए गए।

जागरण संवाददाता, गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। विकास खंड धर्मापुर के बी-पैक्स गौरा समिति में 4.24 लाख रुपये से अधिक की धनराशि के गबन व महत्वपूर्ण अभिलेख गायब किए जाने का मामला सामने आया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव निवासी आरोपित तत्कालीन सचिव अशोक कुमार यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) विपिन कुमार यादव ने तहरीर दी कि 22 जुलाई 2026 को बी-पैक्स समिति गौरा के जिला सहकारी बैंक से प्राप्त वित्तीय रिकार्ड की प्रारंभिक जांच की गई तो तत्कालीन सचिव अशोक कुमार यादव के कार्यकाल में समिति की 4 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि के गबन अथवा आहरण कर लिए जाने की बात सामने आई।

इसके अलावा समिति को इफको के माध्यम से उपलब्ध कराए गए टीवी तथा स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर, कैशबुक, वेतन रजिस्टर, बैलेंस सीट, बैंक पासबुक और चेकबुक समेत कई महत्वपूर्ण अभिलेख गायब पाए गए। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपित सचिव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा को सौंपी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।