विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रंजिशन जौनपुर में हवाई फायर‍िंग करते हुए चलाईं गोलियां, दहशत में आए ग्रामीण

By sarvesh1 mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 06:19 PM (GMT+05:30)

जौनपुर के मेढ़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। पीड़ित वीरेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की गई है।

जौनपुर में रंजिश के चलते हवाई फायरिंग से दहशत, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग।

जौनपुर में रंजिश के चलते हवाई फायरिंग से दहशत, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग।

HighLights

  1. मेढ़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग।

  2. बाइक सवार मनबढ़ों ने छह राउंड गोलियां चलाईं।

  3. ग्रामीणों में दहशत, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। मेढ़ा गांव में शनिवार को रंजिश को लेकर बाइक सवार मनबढ़ों ने उत्पात मचाया। पीड़ित के घर से लगभग 50 मीटर दूर गाली-गलौज करते हुए चार राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों के जुटने पर भागते समय बाजार में भी दो राउंड गोलियां चलाईं।

गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में चार आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व बदलापुर व सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसी रंजिश में शनिवार को सिंगरामऊ क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी सुभम तिवारी उर्फ टाइगर, मेंढ़ा गांव के अजीत उर्फ गुड्डू शर्मा, आयुष उर्फ वैभव दूबे और सुरेश शर्मा मेरे घर के पास पहुंचे।

आरोप है कि वहां गाली-गलौज के बाद चार राउंड फायरिंग की। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो वे सभी बाइक से बाजार की ओर भागने लगे। पीछा किए जाने पर उन्होंने वहां भी दो राउंड फायरिंग की और रामीपुर गांव की ओर फरार हो गए। इस हवाई फायर‍िंंग की घटना से लोग दहशत में हैं और पुल‍िस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।