विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंचाई के लिए अनुदान पर मिलेगा ड्रिप व स्प्रिंकलर

By JagranEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2022 06:14 PM (IST)

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कृषि औद्यानिक गन्ना फसलों में सिंचाई के लिए ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर पर अनुदान दिया जाएगा।

सिंचाई के लिए अनुदान पर मिलेगा ड्रिप व स्प्रिंकलर
सिंचाई के लिए अनुदान पर मिलेगा ड्रिप व स्प्रिंकलर

सिंचाई के लिए अनुदान पर मिलेगा ड्रिप व स्प्रिंकलर

जागरण संवाददाता, जौनपुर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कृषि, औद्यानिक व गन्ना फसलों की सिंचाई के लिए ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर पर अनुदान दिया जाएगा। योजना के तहत लघु व सीमांत किसानों को 90 फीसद व अन्य किसानों को 80 फीसद अनुदान की व्यवस्था है। जिला उद्यान अधिकारी डाक्टर ममता यादव ने बताया कि पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए क्रमशः 75 व 65 फीसद सहायता अनुमन्य है। अनुदान प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के पास खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति जिसमें खाता संख्या व आइएफएससी कोड अंकित हो। पासपोर्ट साइज फोटो के साथ किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर उद्यान विभाग की बेवसाइट डीबीटीडाटहार्टिकल्चरडाटजीओवीडाटइन पर पंजीयन कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।