भक्ति गीतों पर थिरके अभिनेता शक्ति कपूर
मां शीतला चौकियां भव्य श्रृंगार महोत्सव में गुरुवार को फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर पहुंचे। मां के दरबार में शीश नवाकर उन्होंने आर्शीवाद लिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने लोगों के बीच श्रद्धा का भाव रखते हुए कहा कि लंबे समय से माता का बुलावा था इसलिए वह आए है। प्रसिद्ध अभिनेता के कार्यक्रम में पहुंचने पूरा माहौल उत्साह से भरपूर हो गया।
जागरण संवाददाता जौनपुर : मां शीतला चौकियां में गुरुवार को आयोजित श्रृंगार महोत्सव में फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर पहुंचे। वे भक्ति गीतों पर थिरके तो अपनी विशेष फिल्मी अदा से सबको हंसाकर लोटपोट कर दिया। राजाबाबू सहित कई फिल्मों के डायलाग भी सुनाए। मां के दरबार में शीश नवाकर उन्होंने आर्शीवाद लिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने लोगों के बीच श्रद्धा का भाव रखते हुए कहा कि लंबे समय से माता का बुलावा था इसलिए यहां आए हैं। प्रसिद्ध अभिनेता के कार्यक्रम में पहुंचने पूरा माहौल उत्साह से भरपूर हो गया।
अभिनेता शक्ति कपूर करीब 8.30 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। जहां लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। हल्की सफेद दाढ़ी, गोल्डेन चश्मा व काले रंग कोट पहने वह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। गो¨वदा मशहूर फिल्म राजा बाबू के आहू वाले डॉयलाग से भी लोगों को हंसाकर लोटपोट किया। साथ ही तून्ना-तून्ना गीत पर थिरकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इससे पूरा माहौल आनंदित हो गया। दर्शक उनको अपने बीच पाकर लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। समाजसेवी ज्ञानप्रकाश ¨सह ने कहा कि मां के दरबार में हमेशा मत्था टेकते आया हूं। यहां आकर लोगों की मनचाहे मुरादे पूरी होती है।
समारोह में लखनऊ से आए कलाकारों ने भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गायिका प्रियंका ¨सह ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया। शिव-पार्वती, राम-सीता, काली की आकर्षक झांकी का कार्यक्रम भी हुआ।
इस मौके अखिलेश ¨सह, राहुल त्रिपाठी, विनय गिरि आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ¨रकू ¨सह व संचालन आशीष माली ने किया।