महिलाओं का हर क्षेत्र में आगे आना समय की मांग
गांधी स्मारक पीजी कालेज, समोधपुर के छात्र-छात्राओं तथा रासेयो प्रतिभागियों द्वारा सम्मिलित रूप से शनिवार को नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली से पूर्व गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा. रणजीत पांडेय ने देश व समाज मे युवाओं तथा नारी सशक्तिकरण की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की। श्री पांडेय के मुताबिक किसी भी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की धुरी उसकी युवा आबादी होती है।
जागरण संवाददाता, सरपतहां
(जौनपुर): गांधी स्मारक पीजी कालेज, समोधपुर के छात्र-छात्राओं तथा रासेयो प्रतिभागियों द्वारा सम्मिलित रूप से शनिवार को नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली से पूर्व गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा. रणजीत पांडेय ने देश व समाज में युवाओं तथा नारी सशक्तीकरण की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की। श्री पांडेय के मुताबिक किसी भी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की धुरी उसकी युवा आबादी होती है। इसके साथ ही महिलाओं को भी हर क्षेत्र में आगे लाने की जरूरत है। आज कोई भी क्षेत्र महिलाओं के लिए अछूता नहीं रह गया है। रक्षा क्षेत्र में भी महिलाएं अपना परचम फहरा रही हैं।
रैली समोधपुर, भेला, लौंदा, जमौली आदि गांवों से होती हुई पुन: कालेज परिसर में आकर समाप्त हो गई। गोष्ठी को डा. राजीव रंजन, अखिलेश ¨सह, क्षमा, अनामिका आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर डा. मोती लाल गुप्त, पंकज ¨सह, लक्ष्मण ¨सह, हिमांशु सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। संचालन राकेश यादव ने किया।