सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग
जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के सामने आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों ने दुर्घटना रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर की मांग की है।
जागरण संवाददाता, मुफ्तीगंज (जौनपुर) : जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के सामने आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों ने दुर्घटना रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के किनारे स्थित है। यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। अस्पताल से निकलने वाले मरीज और तीमारदार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
क्षेत्र के रामपुर के ग्राम प्रधान चुनमुन राय, राम नेत यादव, सत्य नारायण यादव, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, सागर चौहान, संतोष राय, गुडडू पंडित, युवा समाज सेवी रंगेश्वर नाथ त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों ने जिम्मेदार विभाग से अस्पताल के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जिम्मेदार विभाग नहीं चेते तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सीएचसी मुफ्तीगंज के अधीक्षक डा. श्रवण कुमार यादव का कहना है कि रोजाना मरीजों और तीमारदारों का अस्पताल में आना-जाना लगा रहता है। अस्पताल के ठीक बगल में प्राथमिक विद्यालय भी है। रोजाना सड़क पार से बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। अभिभावक उनके लिए भी चितित रहते हैं।