विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में मोबाइल टावर पर चढ़कर शादी करने पर प्रेमी युगल गिरफ्तार, भेजे गए जेल

By Amardeep Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 02:41 PM (GMT+05:30)

जौनपुर के बारीगांव में मोबाइल टावर पर चढ़कर शादी करने वाले नेहा गौतम और अभिजीत गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

जौनपुर में मोबाइल टावर पर शादी करने वाले प्रेमी युगल गिरफ्तार।

जौनपुर में मोबाइल टावर पर शादी करने वाले प्रेमी युगल गिरफ्तार।

HighLights

  1. प्रेमी युगल नेहा और अभिजीत गौतम गिरफ्तार हुए।

  2. मोबाइल टावर पर चढ़कर शादी करने का मामला।

  3. सार्वजनिक आवागमन और मोबाइल सेवा बाधित हुई।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव में रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़कर शादी करने वाली नेहा गौतम और उसके प्रेमी अभिजीत गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर सोमवार को चालान न्यायालय भेज दिया।

रविवार सुबह नेहा गौतम अपने प्रेमी अभिजीत गौतम से शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी। इससे बंधवा-जमालापुर मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

मोबाइल नेटवर्क सेवा भी करीब पांच से छह घंटे तक प्रभावित रही। पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। करीब चार घंटे बाद दोनों की शादी टावर पर ही कराई गई थी, जिसके बाद युवती नीचे उतरी थी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का आरोप है कि दोनों ने स्वजन पर दबाव बनाने, आत्महत्या कहकर प्रशासन को डराने तथा अपने उद्देश्य और प्रसिद्धि के लिए सुनियोजित तरीके से यह घटनाक्रम किया था। इस कृत्य से आमजन को परेशानी हुई और सार्वजनिक आवागमन तथा मोबाइल सेवा बाधित हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।