प्रसपा छोटे दलों से करेगी गठबंधन
लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) समान विचारों वाले छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। यह बात पार्टी के वाराणसी मंडल प्रभारी देवेंद्र ¨सह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कही।
जासं, जौनपुर: लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) समान विचारों वाले छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। यह बात पार्टी के वाराणसी मंडल प्रभारी देवेंद्र ¨सह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कही। गठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल करने पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा इस समय देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों से जनमानस परेशान है। प्रदेश में विकास का पहिया रुक गया है। अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। पार्टी कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर छह फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव भी मौजूद रहे।